
नवाज शरीफ की बेटी ने रचा इतिहास -50 वर्ष की Maryam Nawaz पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी
Maryam Nawaz शरीफ को कुल 220 वोट मिले, इसके बाद उन्हें पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री वरिष्ठ PML-N नेता मरियम नवाज को बनाया गया। बता दें कि मरियम (तीन बार रह चुके ) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं।
पंजाब प्रांत महत्वपूर्ण क्यों है?
पंजाब की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Maryam Nawaz ने कहा है कि उनकी नियुक्ति देश की हर महिला के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला नेतृत्व की परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी। पाकिस्तान बनने के 75 साल बाद पहली बार कोई महिला मुख्यमंत्री बनी है। मरियम नवाज ने रविवार को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था। पाकिस्तान में राजनीतिक रूप से पंजाब प्रांत महत्वपूर्ण है। इस प्रांत की आबादी 1.2 करोड़ से अधिक है।
मरियम,पहली बार पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली की सदस्य बनी।
Maryam Nawaz साल 2011 से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं. लेकिन 8 फरवरी को हुए चुनाव में वह पहली बार पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली की सदस्य बनी है। मरियम नवाज़ को पाकिस्तान की सबसे अहम लेकिन विवादित महिला राजनेता के रूप में देखा जाता है।
PTI नेता को मात दी मरियम नवाज़ :-पीएमएल-एन नेता ने पीटीआई समर्थित एसआईसी के राणा आफताब को हराकर राजनीतिक रूप से कुल 220 वोट लाकर मरियम नवाज़ पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री बनी!
Maryam Nawaz की कुछ खास बाते :-
- मरियम नवाज़ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की पहली संतान हैं ! मरियम का जन्म 1973 में हुआ था और वह अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं.
- वे लाहौर में पली-बढ़ी हैं और उनकी शादी सेना के अधिकारी रह चुके एक शख़्स से हुई, जो 90 के दशक में उनके पिता के प्रधानमंत्री रह चुके थे!
- 2012 में उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति में कदम रखा और पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मरियम ने 2013 के पाकिस्तान चुनावों में पीएमएल-एन को जीत दिलाई थी।
उसी वर्ष, उन्हें प्रधान मंत्री युवा कार्यक्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि, लाहौर उच्च न्यायालय में उनकी नियुक्ति को चुनौती दिए जाने के बाद उन्होंने 2014 में इस्तीफा दे दिया।
पनामा पेपर्स घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन
ख़बरों के मुताबिक़ साल 2017 में पनामा पेपर्स घोटाले का खुलासा होने के बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मरियम नवाज को सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया था। अदालत ने फैसला सुनाया, कि मरियम मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थी। हालांकि, पीएमएल-एन ने उसके खिलाफ आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह निर्दोष हैं।
बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में-
2017 में दुनिया भर में प्रभावशाली महिलाओं को पहचान देते हुए मरियम को बीबीसी की 100 महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया था।
दुनिया भर की 11 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में-
दिसंबर 2017 में उन्हें न्यूयॉर्क टाइम्स की व2017 में दुनिया भर की 11 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मरियम नवाज
P.T.I चीफ और पूर्व पीएम इमरान खान, नवाज शरीफ और मरियम शरीफ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. राजनीतिक और कारोबारी घराने से ताल्लुक रखने की वजह से मरियम नवाज खुद भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. कहा जाता है कि उनके पास लंदन में आलीशान घर है और पाकिस्तान के बाहर भी उन्होंने कई तरह की प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
डिजाइनर पर्स और सुंदर ज्वेलरी की शौक़ीन
Maryam Nawaz पाकिस्तान की राजनीति में अपने धुआंधार बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल सेंस की भी खूब तारीफ होती है।अक्सर सलवार सूट में नजर आने वाली मरियम महंगे डिजाइनर पर्स और सुंदर ज्वेलरी की वजह से पाकिस्तान में एक स्टाइल ऑइकॉन की तरह है।